शुक्रवार, मार्च 25, 2011

मेरा सूरज क्यों जल्दी ढ़लता है ?


मेरी  छत पर आकर सूरज ,
क्यों जल्दी ढल जाता है ?

उगते सूरज की पहली किरण ,
जब मेरे आँगन में पड़ती है |
फटा बिछौना , टूटी खटिया ,
यही तो उसको दिखती है |

धीरे धीरे तपता सूरज ,
जब मेरी रसोई में आता है |
ख़ाली बर्तन, ठंडा चूल्हा  
और नहीं कुछ पाता है |

लिए लालिमा सूरज जब ,
मेरी  खिड़की पर आता है |
बूढी माँ का पीला चेहरा ,
शायद वह देख ना पाता है| 

तभी  तो मेरी छत पर आकर ,
सूरज जल्दी से ढल  जाता है |



32 टिप्‍पणियां:

  1. जीवन के ढलते सूरज को उत्सव सा स्वीकार करें।

    जवाब देंहटाएं
  2. शायद सूरज भी ये सूनापन बर्दास्त नहीं कर पाता | अच्छी रचना |

    जवाब देंहटाएं
  3. शिकायत सूरज से। ये नये दौर का सूरज है।
    लगता है इसने भी इंसानों से भेदभाव सीख लिया है।
    सुंदर रचना।
    शुभकामनाएं आपको।

    जवाब देंहटाएं
  4. सूरज क्या करे बेचारा.....इसे समझाने वाला कोई नाहे है...

    जवाब देंहटाएं
  5. फटा बिछौना, टूटी खटिया
    यही तो उसको दिखती है....

    बहुत सुन्दर भावपूर्ण गीत...हार्दिक शुभकामनाएं...

    जवाब देंहटाएं
  6. सूरज का बिम्ब ले कही संवेदनशील बातें..... बेहतरीन भावाभिव्यक्ति.....

    जवाब देंहटाएं
  7. सूरज के जल्दी ढलने के पीछे जो कारण कहें हैं वो एक सामाजिक चेतना को कहते हैं ...सुन्दर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  8. अजीब अजीब सा हो गया है मन ...उदास सा ..

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खुबसुरती से की गई शिकायत. वाह...

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह! भाई वाह! लगे रहिये !!
    बहुत सुन्दर भावपूर्ण गीत...दिल को छू गई प्रस्तुति!!
    हार्दिक शुभकामनाएं..

    जवाब देंहटाएं
  11. समाज के दो छोरों का सुन्दर चित्रण.

    जवाब देंहटाएं
  12. ढलता सूरज अधिक रंग बिखेरता है.
    अच्छी पोस्ट.

    जवाब देंहटाएं
  13. Beautiful poem...you made me emotional by revealing the bitter truth.

    जवाब देंहटाएं
  14. तभी तो मेरी छत पर आकार
    सूरज जल्दी से ढल जाता है.

    सच्चाई बयां करती संवेदनशील कविता. मन को छू लेने वाली. बहुत सुंदर.

    जवाब देंहटाएं
  15. संवेदनाओं से लबरेज़ रचना.
    बहुत अच्छी लगी.

    जवाब देंहटाएं
  16. सूरज ढलता है अगले दिन की सुबह को रास्ता दिखाने के लिये ....
    पहली बार आपका ब्लाग पढा ,बहुत संवेदनशील लगा । आभार !!!

    जवाब देंहटाएं
  17. सूरज का ढलना, परछाई का बड़ा होना . जीवन को सकारात्मक ढंग से लेना , जीवन का मूल मंत्र बन जाए तो अच्छा .

    जवाब देंहटाएं
  18. सूरज तो जब ढलता है तब ढलता है हम ही उसे देख नहीं पाते ! सुंदर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  19. सुन्दर रचना, सूरज ढलता है तो कल फिर आने के लिए... आप कल उसके आने पर क्या-क्या करेंगे इसकी तैयारी अभी से करना शुरू कर दीजिये| वोह भी तो रोज़ सुबह कुछ उम्मीदें लेकर आता है न आपके द्वार...

    जवाब देंहटाएं
  20. संवेदनशील रचना ने मन को द्रवित कर दिया।
    आपकी सोच को नमन।

    जवाब देंहटाएं
  21. Beautiful poem and the sketch made by ur daughters r very very beautiful sir.

    जवाब देंहटाएं
  22. ढलता सूरज जरा मन उदास कर गया !
    अच्छी लगी रचना .........

    जवाब देंहटाएं
  23. bahut gahre bhavo se likhi gayi rachna.....bahut khub kabile tareef...

    जवाब देंहटाएं
  24. वाह सुनील जी !

    गरीब बेबस इंसानियत की इतनी भावपूर्ण सार्थक अभिव्यक्ति सराहनीय है |

    जवाब देंहटाएं
  25. Sach hai ye sooraj bhi itna tanha jo rahta hai din bhar ... vo kaise bardaasht karega ...

    जवाब देंहटाएं