विजय गीत
धोनी की सेना निकली दोहराने फिर इतिहास
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
क्रिस्टन की रणनीति भी है और सचिन का शौर्य ,
धोनी की तो धूम मची है विश्व में चारों ओर |
वीरू का जब बल्ला बोले तब गेंदबाज हो निराश,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
जहीर ,मुनाफ छुड़ा रहे है बल्लेबाज के छक्के ,
तरकश में अभी तीर बचे है पीयूष और भजन के |
श्रीशांत अगर हो जाये रौद्र, तो कर दे सबका नाश ,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
राम का आशीर्वाद तुम्हें है ओर दुआएं अली की ,
अब शान बड़ा दो आपने देश गाँव और गली की|
विजय तिरंगा फहरा दो, करो ना हमको निराश ,
अब तो अपनी पूरी करदो विश्व विजय की आस |
धोनी की सेना निकली दोहराने फिर इतिहास
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
समस्त चित्र गूगल के सौजन्य से