गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, जुलाई 29, 2011

सम्पादक का सुझाव

एक रचनाकार की रचनाएँ लगातार सम्पादक के खेद सहित पत्रों के साथ वापस  आ रहीं थीं |
वह लेखक गुस्से में संपादक के पास  गया और वापस करने का कारण पूछा तब संपादक ने 
उसे विनम्र स्वर में समझाया की आपकी रचना हमारी पत्रिका के स्तर की नही है |
और उसने कहा आप अंग्रेजी में क्यों नहीं लिखते ?लेखक ने उत्तर दिया मुझे अंग्रेजी  नहीं आती है |
सम्पादक ने कहा आती तो आपको  हिंदी भी नहीं !!!!!
ऐसे ही मेरे एक मित्र ने कहा आप रोमांटिक गीत क्यों नहीं लिखते मैंने कहा गीत लिखना मुझे नहीं 
आता तो उसने कहा आता तो कविता भी  नहीं है...............

सावन का गीत 

जब से सावन आया है वह रूठी रूठी रहती है
बातें उसको सावन की सब झूठी झूठी लगती है |

सावन में घटा जब अम्बर पे छाती है 
मन में मिलन की वह प्यास जगाती है |
बारिस की बूंदें उसके तन पर जब गिरती हैं |
माला मोतियों की मुझे टूटी टूटी लगती है |

जब से सावन आया है वह रूठी रूठी रहती है
बातें उसको सावन की सब झूठी झूठी लगती है |
          
अम्बर से जब बादलों की  हो गयी विदाई है |
खिल कर धुप मेरे आँगन में आयी है|
मुद्दतों के बाद उसका चेहरा नज़र आया है |
बादलों की चोटी मुझे गुंथी गुंथी लगती है |

जब से सावन आया है वह रूठी रूठी रहती है
बातें उसको सावन की सब झूठी झूठी लगती है |



मंगलवार, फ़रवरी 15, 2011

भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना

      




      विजय गीत 

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |


        
क्रिस्टन की रणनीति भी है और सचिन का शौर्य ,
धोनी की तो धूम मची है विश्व में चारों ओर |
वीरू  का जब बल्ला बोले तब गेंदबाज  हो निराश,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस | 

          
जहीर ,मुनाफ छुड़ा रहे है बल्लेबाज के छक्के ,
तरकश में अभी तीर बचे है पीयूष और भजन के |
श्रीशांत अगर हो जाये रौद्र, तो कर दे सबका नाश ,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |



राम का आशीर्वाद तुम्हें है ओर दुआएं अली की ,
अब शान बड़ा दो आपने देश  गाँव और गली की| 
विजय तिरंगा फहरा दो, करो ना हमको निराश ,
अब तो अपनी पूरी करदो विश्व विजय की आस |

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |



समस्त चित्र गूगल के सौजन्य से