एक और गणतंत्र दिवस
कल फिर हम मनाएंगे |
अपनी आजादी पर हम
संविधान की मुहर लगायेंगे |
कुछ लोग तिरंगा लेकर ,
गलियों सड़कों में घूमेंगें |
भारत महान और जय हिंद ,
के नारे भी आकाश में गूंजेंगे |
मग़र उसी गली के भूखे बच्चे ,
उन्हीं सड़कों पर नंगे ही सो जायेंगे |
जय जवान और जय किसान के
नारे भी दोहराय जायेंगे |
नई योजना औए नये वादों से ,
हम फिर बहलाए जायेंगे |
मग़र क़र्ज़ से दबे किसान
बस यूँही मरते जायेंगे |
जय जवान की ज्योति पर ,
फिर फूल चढ़ाये जायेंगे |
कुछ बंदूकें भी गरजेंगी ,
कुछ गोले भी दागे जायेंगे |
मग़र उन्हीं शहीदों के भूखे बच्चे ,
सड़कों पर दर दर ठोकर खायेंगे |
एक और गणतंत्र दिवस
कल फिर हम मनाएंगे |
अपनी आजादी पर हम
संविधान की मुहर लगायेंगे |