निर्मल हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निर्मल हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, मार्च 03, 2016

खोया बच्चा.....

आज एक हास्य कविता 

एक बच्चा रो रहा था , मेले में  अनाउंसमेंट हो रहा था ,
जल्दी आएं जिन का बच्चा हो ले जाएँ | 
तभी सौ से ज्यादा लोग वहां आते है 
जल्दी से बच्चा दिखाओ चिल्लाते हैं
बाह बोला आप लोगों को क्या हो गया है 
क्या आपका बच्चा भी खो गया है | 
भीड़ बोली हम कोई बच्चा लेने थोड़ी आएं हैं | 
जिन का बच्चा कैसा होता है यह देखने आये हैं | 

शनिवार, मार्च 14, 2015

सात जन्म का साथ ...

पत्नी बोली , शादी के समय तो
सात जन्म साथ निभाने का वादा करते हो |
और शादी के बाद ,
सात मिनट में ऊब जाते हो |
इंसान से ज्यादा प्यार आजकल पक्षी कर रहे हैं
वह देखो, उस डाल पर बैठे ,
चिड़वा और चिड़िया दो घंटे से ,
कितने प्यार से बात कर रहें हैं |
पति बोला , भाग्यवान
तुम्हारी आँख की रोशनी  काम हुई है या मति मरी गयी है |
 ध्यान  देखो ,
चिड़वा तो वही है पर   चिड़िया बदल गयी है |

मंगलवार, मार्च 27, 2012

शेर के साथ शरारत . ...

आज मै   आपके  सामने कुछ शेर ऐसे पेश कर रहा हूँ जिनके साथ शरारत की गयी है ।


जिनके हांथों मैंने दिया था फूल कभी ।
उन्हीं के हाँथ का पत्थर आज मेरी तलाश में हैं ।


बरसती हुई बरसातों में और टपकती हुई रातों में ।
अक्सर हम यह सोंचते हैं खटिया  कहाँ पे डाली जाये ।


देख हम तेरी जुल्फ़ के कितने चाहने वाले हैं ।
तभी तो तेरे  दो चार गेसू , हर निवाले में हैं ।