शुक्रवार, मार्च 20, 2015

क्रिकेट विश्व कप 2015 विजय गीत

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |

शास्त्री  की रणनीति भी है और विराट  का शौर्य ,
धोनी की तो धूम मची है विश्व में चारों ओर |
रोहित  का जब बल्ला बोले तब गेंदबाज  हो निराश,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |

शमी और  यादव  छुड़ा रहे है बल्लेबाज के छक्के ,
तरकश में अभी तीर बचे है अश्विन  और रविन्द्र  के |
मोहित को  भा  जाये विकट  , तो कर दे सबका नाश ,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |

राम का आशीर्वाद तुम्हें है ओर दुआएं अली की ,
अब शान बड़ा दो आपने देश  गाँव और गली की| 
विजय तिरंगा फहरा दो, करो ना हमको निराश ,
अब तो अपनी पूरी करदो विश्व विजय की आस |

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |

7 टिप्‍पणियां:

  1. जय हो ... मस्त लाजवाब गीत ... अब तो कप साथ ले के ही आयेंगे भारत वासी ...
    हमारी सब की शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं