धोनी की सेना निकली दोहराने फिर इतिहास
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
शास्त्री की रणनीति भी है और विराट का शौर्य ,
धोनी की तो धूम मची है विश्व में चारों ओर |
रोहित का जब बल्ला बोले तब गेंदबाज हो निराश,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
शमी और यादव छुड़ा रहे है बल्लेबाज के छक्के ,
तरकश में अभी तीर बचे है अश्विन और रविन्द्र के |
मोहित को भा जाये विकट , तो कर दे सबका नाश ,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
राम का आशीर्वाद तुम्हें है ओर दुआएं अली की ,
अब शान बड़ा दो आपने देश गाँव और गली की|
विजय तिरंगा फहरा दो, करो ना हमको निराश ,
अब तो अपनी पूरी करदो विश्व विजय की आस |
धोनी की सेना निकली दोहराने फिर इतिहास
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |
भारतीय नववर्ष की हार्दिक मंगलकामनाओं के आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि-
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार के चर्चा मंच "करूँ तेरा आह्वान " (चर्चा - 1925) पर भी होगी!
सुन्दर रचना
जवाब देंहटाएंBadhiya Geet
जवाब देंहटाएंजय हो ... मस्त लाजवाब गीत ... अब तो कप साथ ले के ही आयेंगे भारत वासी ...
जवाब देंहटाएंहमारी सब की शुभकामनायें ...
बहुत ख़ूब
जवाब देंहटाएंhttp://savanxxx.blogspot.in
लाजवाब गीत
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर गीत।
जवाब देंहटाएं