शुक्रवार, अक्टूबर 08, 2010
एक हास्य कविता , शिव का धनुष
इंस्पेक्टर आफ स्कूल ने पूछा,
बच्चों यदि तुम्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान है
तब यह प्रश्न बहुत ही आसान है |
सीधा सा प्रश्न है ना तोड़ा ना मरोड़ा है
यह बताओ शिव का धनुष किसने तोड़ा है
सामने बैठे बच्चे ने उत्तर दिया
अपने यह आरोप लगाकर मुझे कहीं का नहीं छोड़ा है
सत्य तो यह है शिव का धनुष मैंने नहीं तोड़ा है |
तभी पास खड़ा हिन्दी का अध्यापक सामने आता है |
और वह भी उसको निर्दोष बताता है |
मानता हूँ की यह बच्चा बहुत शैतान है ,
मग़र धनुष का तोड़ना इसका नहीं काम है |
उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया
इंस्पेक्टर सीधा प्रिंसिपल के रूम में घुस गया |
प्रिंसिपल ने प्यार से बिठाया और समझाया
खेल में तो बड़े बड़े रिकार्ड टूट जाते है ,
एक आप है जो एक धनुष के टूटने पे चिल्लाते है |
इसका उत्तर हम आपको अभी बताते है ,
अपने क्रीडा अध्यापक को अभी बुलाते है |
तभी एक व्यक्ति अंदर आता है |
अपनी उखड़ी हुई साँसों को लाइन से लगाता ,
और अपने को पी टी आइ बताता है |
उसका उत्तर था श्रीमान जी धनुष विद्या तो हमारे कोर्स में भी नहीं था |
और दावे से कहता हूँ की एक भी धनुष हमारे स्टोर्स में भी नही था |
इंस्पेक्टर सीधा शिक्षा मंत्री के पास गया
अपनी समस्या से अवगत कराया |
मंत्री जी बोले आप यह बात किसी को नहीं बताएँगे|
नहीं तो विरोधी दल ,चुनाव में इसको मुद्दा बनायेंगे |
हाँ अब अपनी संस्कृति का अपमान
अब और नहीं सह पाएंगे
जल्दी ही हर स्कूल में दो दो धनुष भिजवायेगे |
कल ही हम एक फाइल वित्त मंत्री को भिजवाएंगे
अगर आप कहें तो दो चार परसेंट कमीशन आपको दिलवा देंगे |
फाइल वित्त मंत्री के पास गयी
कुछ टिप्पणी के साथ वापस आयी
कृपया धनुष कि अनुमानित लागत बताएं |
और कृपया तीन कुटेशनभी भिजवाये
और साथ में तीन प्रश्नों का उत्तर बताएं
धनुष टूटा तो कब ,कहाँ और क्यों
यह देख कर इंस्पेक्टर ज़ोर से चिल्लाया |
और अपने आप पर झल्लाया
आखिर मैंने यह प्रश्न पूछा क्यों .........
(यह प्रसंग पूर्णतया काल्पनिक है मग़र इसके चरित्र हमारे समाज में है )
बुधवार, सितंबर 29, 2010
जीवन का गणित
जब मै जीवन के
जोड़, घटाने
और गुणा, भाग के
प्रश्नों को ,
हल नहीं कर पाता हूँ |
तब मै ,
मृत्यु के प्रश्न ,
पर आता हूँ |
तो जीवन के दर्द को
हासिल की तरह
पहले से ही वहाँ पाता हूँ |
जीवन के इस गणित में
जीवन और मृत्यु में
दर्द का अनुपात
मै समान ही पाता हूँ |
जोड़, घटाने
और गुणा, भाग के
प्रश्नों को ,
हल नहीं कर पाता हूँ |
तब मै ,
मृत्यु के प्रश्न ,
पर आता हूँ |
तो जीवन के दर्द को
हासिल की तरह
पहले से ही वहाँ पाता हूँ |
जीवन के इस गणित में
जीवन और मृत्यु में
दर्द का अनुपात
मै समान ही पाता हूँ |
सोमवार, सितंबर 20, 2010
ग़लतफ़हमी
मेरी ख़ामोशी को
मेरी कमज़ोरी समझने वालों
मत भूलो कि ,
मेरे मुंह में भी जुवान रहती है |
दोस्तों के लिए
प्यार भरा धड़कता है मेरे सीने में
और दुश्मनों के लिए ,
मेरी कमर में हमेशा तलवार रहती है
मंगलवार, सितंबर 14, 2010
आज मेरी बेटी का जन्म दिन है
जी हाँ यह शीर्षक आपको कुछ अटपटा लगा होगा और लगना भी चाहिए क्योंकि इस तरह के शीर्षक से समाचार प्रकाशित करने अधिकार केवल अम्बानी, टाटा बिरला या किसी अन्य नए अमीर आदमी को है |यहाँ मै आपको विश्बास दिलाता हूँ की मै इनमे से कोई भी नही हूँ |जिसकी पुष्टि आप मेरे व्लाग के प्रोफाइल को देखकर कर सकते है | मै एक आम आदमी जिसे केवल रोटी और रोटी से मतलब है| जी हाँ यह बिलकुल सत्य है दिनांक १४सितम्बर १९८९को मेरी बेटी पुन्नू का जन्म हुआ था | उसका जन्म एक निजी अस्पताल में आपरेशन से हुआ था | मै आपरेशन थियेथर दरवाजे पर ही खड़ा था | दरवाजा खुला डाक्टर साहिबा अपने चेहरे पे नकली हँसी लाती हुई बोली बधाई हो लड़की हुई है | उस हँसी में खुशी कम और दुख ज्यादा था |मै उनके दुख के कारण खोजने का प्रयास करने लगा | आसपास के सूचनापटों पर निगाह दौड़ाई शायद कहीं यह लिखा हो लड़की के जन्म पर डाक्टर की फ़ीस आधी मग़र बाद में याद आया वह भी उसी हिंदुस्तान में रहती जहाँ लड़की के जन्म को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है |सामने डाक्टर की नेमप्लेट थी जिस पर नाम के नीचे डिग्री की लम्बी लाइन थी | मुझे यह बात देख कर बहुत ख़ुशी हुई की इस विषय पर शिक्षित या अशिक्षित सब एकमत है |
मेरे पीछे कुछ कानाफूसी चल रही है अस्पताल की नर्से कह रही है की लड़की हुई तो क्या हुआ ५०० नहीं तो ३०० तो ले ही लेंगे |मुझे ऐसा लग रहा था की वह मुझे अप्रत्यक्ष्य रूप से संवेदना दे रही हो |
तभी हमारे मोहल्ले की काकी जल्दी से रिक्शे से उतर के अंदर आयीं और बिना पूछे ही बापस चली गयी | हुआ यह की रिक्शे वाले ने २० पैसे कम दिए थे अब काकी उससे कह रही थी भइया कहीं से भी लाओ हमको हमारे पैसे चाहिए लड़की हुई अगर ऐसे लुटाते रहे तो फिर शादी कैसे करेंगे | इस काकी की हमारे प्रति आत्मीयता कहें या लड़की के जन्म के प्रति उनकी अलग धारणा समझ में नहीं आता ?
आज मेरी बेटी २१ साल की हो गयी अब हम उसको शिवांगी श्रीवास्तव के नाम से पुकारते वह इंजीनियरिंग कालिज फौर्थ इयर की स्टुडेंट है | यहाँ मै यह भी बता देना चाहता हूँ कि मेरे दो बेटियाँ है दूसरी है आरुषी श्रीवास्तव जो इंजीनियरिंग के सेकंड इयर में है |
अब अगर आप उस डाक्टर ,नर्स या काकी से , बेटियों के प्रति कुछ अलग विचारधारा रखते है तो उसके जन्म दिन कि बधाई दे सकते है आपका स्वागत .......
शनिवार, सितंबर 11, 2010
हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में राजभाषा को समर्पित एक कविता
हिंदी एक पुष्प

रंग बिरंगे फूल खिले है
भाषा के इस उपवन में |
सबकी अपनी सुगंध बसी है
हर मानस के मन में |
मग़र इस उपवन की शोभा को
बस एक ही पुष्प बढ़ाता
नाम पड़ा है हिंदी जिसका
और जो सबको महकता |
अपने रस की कुछ बूंदों को
जब इसने कविता में डाला
अमर हो गए कवि देश के
पन्त प्रसाद और निराला |

जिसके मन में बसी यह भाषा
या जो इसको अपनाता |
नहीं ज़रूरत किसी प्रमाण की
वह सच्चा देश भक्त कहलाता |
शनिवार, सितंबर 04, 2010
ज़िंदगी और रोटी
दूध के दाँत जल्दी टूटने का,
एक कारण सूखी रोटियां भी थी |
बचपन बीतने का अहसास तब हुआ
जब मैं रोटी कि तलाश को निकला |
जवानी एक रोटी से दूसरी रोटी के,
सफ़र को तय करने में गुज़र गयी ,
और आज बुढ़ापा जली बासी रोटी कि तरह,
कचरे के डिब्बे का इंतजार कर रहा है |
(पुनः सम्पादित रचना)
सोमवार, अगस्त 30, 2010
तहजीब
तहजीब तो हमारे
पुरखों की शान होती है |
इसको संभालने में
हमारी उम्र तमाम होती है |
बेहयाई को फैशन का
जामा पहनाने वालों
मत भूलो ,तुम्हारे घर में भी
एक बेटी जवान रहती है |
सोमवार, अगस्त 23, 2010
ख़्वाबों को जीना
माना की ख्वाबों को जीना ,
भी कोई बुरी बात नहीं |
मग़र ख्वाबों के टूटने पे
टूटना भी सही बात नहीं |
अगर ख्वाबों को ही जीना तो ,
उनको बदलने का कोई रास्ता निकाल लो |
वरना अपने ख्वाबों को ज़हर ,
देने की आदत भी डाल लो |
गुरुवार, अगस्त 12, 2010
आज का बेटा
ना जाने मै अपनी ज़िंदगी के
किस मोड़ पर मै आया हूँ
जो मुझे छोड़ ही नहीं सकती
मै उस माँ को छोड़ आया हूँ |
याद है मुझको, पड़ रही थी
धूप जब, ग़मों की मुझ पर
बस उसके आँचल की छाँव थी मुझ पे
मै आज यह भी भूल आया हूँ |
वह जो फर्ज की शक्ल में
अहसान हम सब पर करती है
इसको खुदगर्जी कहूँ या मज़बूरी ?
उनको कुछ सिक्कों से तोल आया हूँ |
बहते हुए आँसुओं से उसके ,
भींगते हुए आँचल का ख्याल था मुझको
बस इसलिए लौट कर आने का
झूठा दिलासा दे कर आया हूँ |
रविवार, अगस्त 01, 2010
"फ्रेंडशिप डे " पर एक दोस्त का दर्द
ना जाने किस तरह के लव्ज
मेरी जुवां से फ़िसल गए |
जो सदियों से दिल में रहते थे
वह पल में निकल गए |
हालाँकि कि मुझको उनसे
कोई शिकवा गिला नहीं |
मग़र परेशां ज़रुर हूँ ,
क्या दोस्ती के मायने बदल गए |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
