फिर एक आतंकवादी हमला , चारों तरफ चीख पुकार कहीं किसी
रोना है तो कहीं घायलों की कराहटें ....तभी प्रवेश होता है हमारे द्वारा चुनी गयी सरकार के नेताओं
का साथ में लेके आयें है वही बयान हम कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा करते है | आतंकवाद
के विरुद्ध हमारी कार्यवाही से बौखला कर उन्होने इस घटना को अंजाम दिया है | आप शांति और भाईचारा बनाये रखिये | दोषी व्यक्ति को कड़ी कड़ी से सजा दी जायगी | इसके साथ ही
सरकार प्रत्येक मरने वाले को पांच -पांच लाख और घायलों को पचास पचास हज़ार रूपए देने
का वादा करती है | लो खत्म कहानी ................
कभी कभी तो ऐसा लगता है की आतंकवाद से लड़ने की हमारी इच्छा शक्ति ही समाप्त हो
गयी है| कोई कहता है इतने बड़े शहर में हादसों को रोकना मुश्किल है | तो किसी का बयान
होता की मुंबई जैसे शहर के लिए यह छोटी घटना है क्या फर्क पड़ता अगर बीस पच्चीस
आदमी मर भी गए तो .............
जी हाँ फर्क पड़ता है उस माँ के लिए जिसका वह इकलौता बेटा था या किसी बहन का भाई
एक बूढ़े का एक मात्र सहारा, परिवार का इकलौता कमाने वाला ........
मस्जिद में चले गोलियां या मंदिरों में फटे बम,
हम तो है शांति के पुजारी कुछ ना कहेंगे हम|
नासूर बन चुका है अब अपने जिस्म यह जख्म, ,
और उस पर लगा रहे है मामूली एक मलहम|
अब तो दो चार हाँथ कर लो इन खुनी दरिंदों से,
बस अब लाल हो चुका है अमन का यह परचम|