शुक्रवार, दिसंबर 02, 2011

हास्य कविता, जन्म दिन.........

क्यों ? कुछ लोग अपना,
जन्मदिन धूमधाम से मनातें है |
जबकि अपने सीमित जीवन का,
एक वर्ष व्यर्थ में ही गंवातें हैं |
जहन में हमारे यही एक सवाल था|
जबाब हमारे दोस्त का बेमिसाल था|
हमारे यहाँ तो केवल पत्नी का
जन्मदिन धूमधाम से होता हैं|
क्योंकि टेंशन का एक वर्ष,
हमारे जीवन से कम होता हैं |


          आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है


                    डिस्क्लेमर 
(इस रचना का संबध किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति की पत्नी  या मेरी पत्नी से नहीं हैं )

41 टिप्‍पणियां:

  1. गजब अगर होता भी तो शुभकामनाएँ दे देते

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह अगले साल मैं भी मना लू...

    जवाब देंहटाएं
  3. हा हा हा हा बहुत खूब
    गुरुदेव आप लफड़ा करवाओगे !

    जवाब देंहटाएं
  4. आपके परिवार को ढेरों शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  5. हा हा हा हा ....क्या बात हेई सुनील जी ....
    "लगे रहो मुन्ना भाई ...! जनम दिन की ढेरो बधाई ..उनका जनम दिन आप हर साल धूमधाम से मनाए . और केक इधर पार्शल कर दे .....

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह भाई वाह भाई वाह भाई वाह |
    सुन्दर सुन्दर सुन्दर भाई |
    उत्तम उत्तम उत्तम भाई ||

    जनम दिन की ढेरो बधाई ||

    जवाब देंहटाएं
  7. पत्नि को जन्म दिन पर सुन्दर तोहफा दिया उन्हें हमारी भी हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  8. हाहहाहाह बहुत सुंदर
    मैडम को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  9. अब शुभकामनाएँ ले लेने में कोई हर्ज़ नहीं है....डिस्क्लेमर नहीं चलेगा.....आप फँस गए हैं...हाहाहाहाहाहहा.

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह वाह ! टेंशन कोई ले तभी न टेंशन है...अटेंशन रहे तो कोई टेंशन नहीं...

    जवाब देंहटाएं
  11. हंसी की फुहार के साथ आपने सेलिब्रेट किया है पत्‍नी के जन्‍मदिन को। हमारी ओर से भी उन्‍हें बधाई दें।

    जवाब देंहटाएं
  12. :):):):)उन्हें हमारी ओर से भी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएँ दें|

    जवाब देंहटाएं
  13. उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं!!!
    I will make my husband read this poem... and let him too realise this novel concept:)

    जवाब देंहटाएं
  14. आपकी पत्नी को जन्म दिन की लाखों बधाइयाँ.

    जवाब देंहटाएं
  15. सुनील जी, श्रीमती जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें !
    खूब अच्छी तरह से मनाइये जन्मदिन इसी में समझदारी है :)

    जवाब देंहटाएं
  16. मैडमजी को जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई ......
    जन्मदिन मानाने का अंदाज अच्छा लगा .

    जवाब देंहटाएं
  17. सुनील जी भाभीजी को मेरी ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामना एवं बधाई।
    लगे हाथ सभी पत्निओं की तरफ से निम्न पंक्तियाँ प्रस्तुत कर रही हूँ---
    क्यों भूल जाते हैं पति ?
    पत्नि के बिना जीवन की बगिया
    सूनी होती है।।।
    खुशी हो या सुरक्षा की भावना हो-------
    पत्नि की वजह से वो चौगुनी होती है।वैसे कविता बडी अच्छी लगी।

    जवाब देंहटाएं
  18. हा ..हा ..हा ..अच्छा मजाक है ..मेरी और से भी जन्म
    दिन की बधाई

    जवाब देंहटाएं
  19. आपकी रत्नावली को जन्म-दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत बढ़िया ....हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  21. मेरी ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  22. भाई बधाई हो!
    डिस्क्लेमर
    यह बधाई आपके लिए नहीं, उनके लिए है जिनका जन्म दिन है।

    जवाब देंहटाएं
  23. उन्हें हमारी भी हार्दिक शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  24. क्या बात है । आपेक पोस्ट ने बहुत ही भाव विभोर कर दिया । मेरे नए पोस्ट पर आपका आमंत्रण है ।

    जवाब देंहटाएं
  25. आपका टेंशन कम हुआ.... रंगा खुश हुआ:) भाभी जी को जन्मदिन की बधाई॥

    जवाब देंहटाएं
  26. हा हा .. कहीं टेंशन ने पढ़ लिया तो और टेंशन बढ़ा देगी ... मुबारक हो जन्मदिन भाभी जी को ...

    जवाब देंहटाएं
  27. क्या यह कविता आपकी श्रीमती जी ने पढ़ी?

    जवाब देंहटाएं
  28. जन्‍मदिन की बधाई श्रीमती जी को भी और आपको भी।
    *

    सुनील जी मैंने पहले भी आपको एक फीडबैक दिया था कि आपका ब्‍लाग की पोस्‍ट क्रोमा में पढ़ी ही नहीं जा रही है। अभी मैं इस सामान्‍य गूगल में पढ़ रहा हूं। क्रोमा में पढ़ी जा सके,इसके लिए कुछ उपाय ढूंढिए।

    जवाब देंहटाएं