शनिवार, जून 04, 2011

बदलते मिज़ाज की ग़ज़ल ..


 तंगहाली का एक पत्थर जो आकर  मेरे आँगन  में गिरा ,
 ख्वाहिशों को अपाहिज़ और ज़ज्बों  को लंगड़ा कर गया |

जो तफ़्सील से सुना रहा था  ज़माने की दास्ताँ ,
वह अपने दिल की बात  बस इशारों में कह गया | 

दो चार शेर क्या  पढ़  दिए, मैंने उसकी शान में ,
रियाया समझ कर अपनी, वह मुझपे राज कर गया |

मुहब्बत क्या मिली उसको  वह खुद को दौलतमंद समझ बैठा  ,
एक दिन तो वह अमीर ए शहर को भी नज़र अंदाज़  कर गया |

  ना जाने अपने कलाम में, मैंने ऐसा क्या पढ़  दिया ,
 मुझे इतनी मिली दाद कि मै खुद हैरान रह गया |



42 टिप्‍पणियां:

  1. Gazab ...likha hai sir! Gazal Bahut pasand aayee.

    जवाब देंहटाएं
  2. पहली दो पंक्तिया ..पूरी ग़ज़ल की जान है
    बहुत खूब लिखा है खूब likha hai

    जवाब देंहटाएं
  3. शानदार दिल को छूती गज़ल्………और पहला शेर तो कमाल है।

    जवाब देंहटाएं
  4. तंगहाली का पत्थर ख्वाहिशों को अपाहिज कर गया और एक और सपने पर ताला लगा गया ....

    जवाब देंहटाएं
  5. जमाने की बात बडचढ कर बताई और अपनी बात इशारों में कह गया । बहुत सुन्दर । अच्छा ये भी बहुत बढिया कि उनकी शान में कुछ कह दिया तो मालिक ही बन गया । यह उसकी गलती न थी जब मोहब्बत मिलती है तो ऐसा ही होता है सौरी ऐसा ही होता होगा । अब आपके इस शेर पर मैं कितनी दाद दूं हैरान मत होइयेगा

    जवाब देंहटाएं
  6. खुबसुरत रचना। बधाई के पात्र है।

    जवाब देंहटाएं
  7. ना जाने अपने कलाम में, मैंने ऐसा क्या पढ़ दिया ,
    मुझे इतनी मिली दाद कि मै खुद हैरान रह गया |
    bahut khoob .aabhar

    जवाब देंहटाएं
  8. क्या सुनाई बदलते मुजाज़ की कविता
    दाद देने वाला भी दाद देते देते डर गया :)

    जवाब देंहटाएं
  9. गजल में भाव पूरी तन्मयता से अभिव्यक्त हुए हैं ...अंतिम शेर लाजबाब है ....आपका आभार

    जवाब देंहटाएं
  10. सुनील जी,
    बहुत ही प्यारी ग़ज़ल है।
    हर शेर लाजवाब।

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह वाह सुनील जी, कमाल की गजल रच डाली।

    आभार

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बढ़िया लिखा है ,सुनील जी,वाह

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत मर्मस्पर्शी रचना है

    जवाब देंहटाएं
  14. मुहब्बत क्या मिली उसको वो खुद को दौलतमंद समजने लगा ....
    बहुत बढ़िया ....
    आभार
    तृप्ती

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत खूब ... रियाया समझ कर राज कर गया .... ऐसा ही होता है ...

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत खूब !मुबारक भाई साहब ताज़ा ग़ज़ल .

    जवाब देंहटाएं
  17. सी हैरान्गियाँ भी क्या खूब होती हैं -उम्दा अंदाजे बयां !

    जवाब देंहटाएं
  18. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  19. हम बेखुदी में उनको पुकारे चले गए। शायद इसी बेखुदी में कुछ हैरान करने वाली बात लिख गए होंगे। अच्छी रचना।

    जवाब देंहटाएं
  20. वाह ! क्या बात है! बेहद ख़ूबसूरत, शानदार और ज़बरदस्त ग़ज़ल लिखा है आपने! आपकी लेखनी को सलाम!

    जवाब देंहटाएं
  21. ना जाने अपने कलाम में, मैंने ऐसा क्या पढ़ दिया ,
    मुझे इतनी मिली दाद कि मै खुद हैरान रह गया |

    वाह ... यह तो बहुत ही अच्‍छा लिखा है ।

    जवाब देंहटाएं
  22. मुहब्बत क्या मिली----- वाह बहुत खूब। पूरी गज़ल अच्छी लगी। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  23. sunil ji aapke prerak kavya sandesh bahut kuchh kah jate hain . bahut bahut abhar ji

    जवाब देंहटाएं