शुक्रवार, मार्च 18, 2011

होली और आम आदमी


तो लीजिये एक बार फिर  आ गयी होली | होली का पौराणिक महत्व 
पर चर्चा करना तो आप पाठकों से साथ नाइंसाफी होगी |
आज मै  आम आदमी  और इस पर्व की विसंगतियां पर कुछ प्रकाश 
डालना चाहता हूँ | 

(१) यह पर्व अधिकतर उस माह में पड़ता है जिस माह का वेतन किसी 
सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलता है |

(२) अगर गलती से दुसरे माह में पड़ भी जाये तो उस माह का वेतन 
आयकर की कटौती के बाद कुछ नहीं बचता है |

(३) यह पर्व उस माह में पड़ता है जब बच्चों की परीक्षाएं चल रही होती है |

 फिर भी एक  आम आदमी  इस पर्व को धूमधाम से मनाता है | और इसकी
मस्ती में इतना डूब जाता है की अपने  आप को भी भूल जाता है|
रंग से पुते चेहरे, फटे हुए कपड़ों में, नशे में धुत्त आप किसी सभ्य सुशिक्षित 
बर्ग के  आदमी  को आसानी से पा सकते है | वह जोर जोर से चिल्ला रहा 
होगा की होली है ....रंग बिरंगी होली है ...
क्या आपने किसी को दिवाली है या दशहरा है या रक्षाबंधन  है चिल्लाते हुए देखा 
दीवाली है ...या दशहरा है... तो निसंदेह आपका उत्तर होगा नहीं | यही तो इस त्यौहार की विशेषता है |


अंत में 

दिल में भरी  उमंग हो 
बोतल में भरी  भंग हो 
मजा कुछ और बढ़ जाये 
यदि कवियों का संग हो |

आप सभी को होली की शुभकामनायें 

26 टिप्‍पणियां:

  1. सारी बातें विचारणीय हैं.... सच में अलग सा विवेचन किया आपने होली के आगमन का.... :)
    होली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  2. हां ये तो है। यह इकलौता ऐसा त्‍यौहार है जिसमें लोग एक दूसरे को चिल्‍ला चिल्‍लाकर बताते हैं कि 'होली है'।
    बेहतरीन विवेचना।
    सुनील जी आपको होली की शुभकामनाएं। आपके पूरे परिवार को भी शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  3. holi ka rang to dhul jayga, dosti aur pyar ka rang na dhul payga..yahi asli rang hai jindgi ke, jitna rango utna gahera hota jayega... happy holi ...

    जवाब देंहटाएं
  4. इस सामाजिक रूप पर कभी ध्यान गया ही नहीं।

    जवाब देंहटाएं
  5. इन बातों पर तो कभी गौर ही नही किया।

    कृपया जापान के प्रकृतिक आपदा का उपहास उडाने वालों के विरुद्ध मेरा साथ दे इस पोस्ट पर http://ahsaskiparten-sameexa.blogspot.com/2011/03/blog-post.html

    जवाब देंहटाएं
  6. होली की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं.....

    जवाब देंहटाएं
  7. dil main bhari........
    kaviyon ka sung ho....
    spariwaar holi ki hardik badhai or shubh kaamnayen swikaar karen.....

    जवाब देंहटाएं
  8. आप को सपरिवार होली की हार्दिक शुभ कामनाएं.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  9. होली की हार्दिक शुभकामनायें.......

    जवाब देंहटाएं
  10. होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  11. होली के पर्व की अशेष मंगल कामनाएं।
    आइए इस शुभ अवसर पर वृक्षों को असामयिक मौत से बचाएं तथा अनजाने में होने वाले पाप से लोगों को अवगत कराएं।

    जवाब देंहटाएं
  12. आदरणीय सुनील जी भाईसाहब

    रंग भरा स्नेह भरा अभिवादन !

    बहुत रोचक है आपकी प्रस्तुति … पढ़ कर आनन्द आया ।

    भाईजी
    कवियों की महफिल जमे तब हमें भी याद करलें …:)
    होली के अवसर पर लिफाफे की डिमांड भी नहीं करेंगे … ;)

    आपको सपरिवार होली की हार्दिक बधाई !


    ♥ होली की शुभकामनाएं ! मंगलकामनाएं !♥

    होली ऐसी खेलिए , प्रेम का हो विस्तार !
    मरुथल मन में बह उठे शीतल जल की धार !!


    - राजेन्द्र स्वर्णकार

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह वाह ... सही कहा आपने .....
    आपको और समस्त परिवार को होली की हार्दिक बधाई और मंगल कामनाएँ ....

    जवाब देंहटाएं
  14. अच्छा विश्लेशण किया है आपने, होली की शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  15. नेह और अपनेपन के
    इंद्रधनुषी रंगों से सजी होली
    उमंग और उल्लास का गुलाल
    हमारे जीवनों मे उंडेल दे.

    आप को सपरिवार होली की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  16. होली... आम आदमी... यानी होली का रंग है, आम का मौसम है, और आदमी तो दंग है :)

    जवाब देंहटाएं
  17. त्योहारों का पूरा दर्शन शास्त्र व् समाजशात्र पर विवेचन कर डाला आपने. होली की हार्दिक शुभकामनाये

    जवाब देंहटाएं
  18. सत्य वचन ...होली सभी पर्वों से अलग है ...मस्ती का त्यौहार !

    होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ......

    जवाब देंहटाएं
  19. यही तो होली की ख़ासियत है।

    होली पर्व की अशेष हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं