मंगलवार, फ़रवरी 15, 2011

भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना

      




      विजय गीत 

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |


        
क्रिस्टन की रणनीति भी है और सचिन का शौर्य ,
धोनी की तो धूम मची है विश्व में चारों ओर |
वीरू  का जब बल्ला बोले तब गेंदबाज  हो निराश,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस | 

          
जहीर ,मुनाफ छुड़ा रहे है बल्लेबाज के छक्के ,
तरकश में अभी तीर बचे है पीयूष और भजन के |
श्रीशांत अगर हो जाये रौद्र, तो कर दे सबका नाश ,
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |



राम का आशीर्वाद तुम्हें है ओर दुआएं अली की ,
अब शान बड़ा दो आपने देश  गाँव और गली की| 
विजय तिरंगा फहरा दो, करो ना हमको निराश ,
अब तो अपनी पूरी करदो विश्व विजय की आस |

धोनी की सेना निकली दोहराने फिर  इतिहास 
अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस |



समस्त चित्र गूगल के सौजन्य से    

27 टिप्‍पणियां:

  1. आदरणीय सुनील जी
    आपकी यह कविता जरुर रंग लाएगी ...बहुत सुंदर और भावानुकूल रचना के लिए आपको अनेक शुभकामनायें ..और भारतीय टीम के साथ तो हम सबकी दुआएं हैं ..बहुत पसंद आया आपका अंदाज

    जवाब देंहटाएं
  2. आमीन , हमारी भी यही इच्छा है |

    जवाब देंहटाएं
  3. अच्‍छी रचना। हमारी ओर से भी धोनी की सेना को शुभकामनाएं और आपकी कलम को प्रणाम।

    जवाब देंहटाएं
  4. सभी देशवासियों की कामना है कि धोनी की सेना विश्वकप जीते!

    जवाब देंहटाएं
  5. अब तो अपनी पूरी होगी विश्व विजय की आस.
    आपकी, मेरी, सबकी चाहत पूरी हो. आमीन...

    जवाब देंहटाएं
  6. मेरी भी ढेर सारी शुभकामनायें .....

    जवाब देंहटाएं
  7. सुंदर गीत रचा है .... हार्दिक शुभकामनायें .....

    जवाब देंहटाएं
  8. विश्वकप मिले या न मिले आपकी कविता पढ़कर उसकी खुशी का अहसास तो हो ही गया !

    जवाब देंहटाएं
  9. सुनील जी,
    अपनी दुवाओं में मुझे भी शामिल कर लीजिये !
    आपका विजय गीत बहुत ही प्रेरणादायक है !
    शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  10. sunil ji meri taraf se bhi indian team ko bahut bahut shubhkaamna...

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर , हम भी यही अपेक्षा रखते है कि भारत की टीम आपके उम्मीदों पर खरी उतरे !

    जवाब देंहटाएं
  12. hum sbhi ki aashaon par indian cricket team khari utre yahi manokamna hai .bahut achchhi prerak kavita .badhai.

    जवाब देंहटाएं
  13. aadarniy sunil bhai ji
    bahut bahut utsaah-vardhak prastuti.ek joshili avam apna prabhav chhoodne puri tarah se saxham prastuti.
    bahut bahut pasand aai
    bhartiy teem ko dil se shubh-kamnaayen
    poonam

    जवाब देंहटाएं
  14. हमारे और आपके साथ साथ ये सारे देशवासियों की इच्छा है और माशा अल्लाह इस बार ये जरूर पुरी होगी। सुंदर रचना के लिए बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  15. sunder bahvpoorn rachna aur bahut sunder blog,aapki betiyo ke banaye chitra bahut sunder hai,unhey mere asheesh.Aapki mata ji aur pita ji ke chitra man ko choo gaqye.Meri hardik mangal kamnaye aur bhariya teem ko bhi.Ishwar kare aapki iksha poorn ho,aameen.
    dr.bhoopendra singh

    जवाब देंहटाएं
  16. धन्यवाद,मेरी ओर से भी शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  17. सब की दुआओं का असर होने लगा है पहली विजय पर बधाई। आपकी कविता का भाव पूर्ण हो।

    जवाब देंहटाएं
  18. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आपकी कवितामयी शुभकामना अच्छी लगी।
    मेरी ओर से भी शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं